आज हम सीखेंगे शीघ्र सुनवाई का आवेदन बनाना जो क्रिमिनल प्रकरणो में ज्यादा महत्व रखता है। कई प्रकरणों में कभी-कभी जब प्रकरण कुछ दिन बाद न्यायलय में लगा हो और आज हम उस प्रकरण में सुनवाई करना चाहते है तो हमको को आज सुनवाई कतरने के लिए यह आवेदन देना होता है।
जैसा की नाम से विदित है शीघ्र सुनवाई का आवेदन यह आवेदन का भी सभी प्रकार के आवेदन इसके भी वही नियम है सबसे पहले न्यायलय का नाम , उसके बाद प्रकरण क्रमांक और प्रस्तुत तारीख, शीर्षक, फिर आवेदन किस धारा में पेस करना है वह धारा, फिर प्रकरण मुख्य भाग, फिर प्रार्थना अंत में दिनांक और शहर का नाम और अधिवक्ता के सिग्नेचर।
प्रकरण क्रमांक
दिनांक 22/07/2020
नियत दिनांक 10 /08 /2020
शासन अभियोगी
बनाम
राजेश साहू वगैरा अभियुक्तगण
आवेदन पत्र वास्ते शीघ्र सुनवाई बावत।
सेवा में अभियुक्त की ओर से निम्नलिखित निवेदन है कि -
1 . यह की उक्त प्रकरण दिनांक 10 /08/2020 को माननीय न्यायलय के समछ नियत है।
2 . यह की उक्त प्रकरण के अभियुक्त "मुकेश" की जमानत के आदेश माननीय उच्च न्यायलय जबलपुर द्वारा पारित किए गए है उक्त प्रकरण का अभियुक्त माननीय उच्च न्यायलय जबलपुर के आदेश के पालन में आज दिनांक को अपनी जमानत प्रस्तुत करने हेतु सुनवाई चाहता है।
प्रार्थना
अतः माननीय न्यायलय से निवेदन है की उक्त प्रकरण की आज दिनांक को सुनवाई करने कि कृपा करे जो की न्यायहित होगा।
दिनांक -22 /07 /2020 अभियुक्त
स्थान -इटारसी
द्वारा
अभिभाषक
कुछ इस तरह दोस्तों बनाया शीघ्र सुनवाई का आवेदन बस इसमें जहां आप वकालत वह का स्थान और तारीख और काडिंका २ में अपना कारण लिख दे। "हमें फॉलो करना ना भूले " और अगली बार हम धारा 436,437 दण्ड प्रक्रिया सहिंता का बनाना सीखेंगे।
1 Comments
Thanks sir
ReplyDelete